Thursday, December 31, 2015

नववर्ष 2016 विशेष : जग को सुखी बनाओ



नववर्ष पर महान कवियों के द्वारा रचित कुछ सकारात्मक संदेश देते पंक्तियां -

करके विधिवाद न खेद करो
निज लक्ष्य निरंतर भेद करो।
बनता बस उद्यम ही विधि है
मिलती जिससे सुख की निधि है
समझो धिक निष्क्रिय जीवन को
नर हो न निराश करो मन को।
             -- मैथिलीशरण गुप्त

आज करना है जो
करते उसे आज ही
सोचते कहते हैं जो
कर दिखते वही
मानते जो भी,
सुनते हैं सदा सबकी कही
जो मदद करते हैं
अपनी जग में आप ही
भूलकर दूसरों का मुंह
कभी तकते नहीं
कौन सी गांठ जिसे
खोल वे सकते नहीं।
          -- अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध

औरों को हंसते देखो मनु
हंसो और सुख पाओ।
अपने सुख को विस्तृत कर लो
जग को सुखी बनाओ।
              -- जयशंकर प्रसाद, कामायनी में

"नववर्ष की अशेष मंगलकामनाएं"

Monday, December 21, 2015

नववर्ष विशेष 2016 : नववर्ष स्वागत के अनोखे अंदाज



                             संपूर्ण विश्व में नववर्ष हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाता है। हर देश में नये साल की नई शुरुआत अपने-अपने रीति-रिवाजों और विशेष अंदाजों में की जाती है।
                            आइए जानें विश्व के विभिन्न देशों में नववर्ष का पहला दिन किस तरह मनाया जाता है।
जापान - यहां नववर्ष उत्सव फरवरी में मनाया जाता है। इस सुअवसर पर जापानी लोग घास, नारंगी तथा मछलियों के बन्दनवार बनाकर घर के मुख्य द्वार पर सजाते हैं इसे जापानी भाषा में शिवनावा कहते हैं। आने वाले वर्ष में समस्याओं से बचने के लिए 108 बार घंटा बजाया जाता है। आखिरी घंटा रात 12 बजे बजता है और उपस्थित लोग ठहाके लगाते हैं।
कोलंबिया - कोलम्बियाई शहरों में नववर्ष पर ' मि. ओल्ड ईयर' को जलाने की परम्परा है। 'मि. ओल्ड ईयर' बनाने के लिए घास-पूस और कागज भर कर एक बड़ा सा पुतला बनाया जाता है और फिर इसे सभी परिजनों के साथ मिलाकर जलाया जाता है।  इसमें उन चीजों को भी रख दिया जाता है, जिनसे बुरी यादें जुड़ी हों और जिनकी जरूरत नहीं रह गई हो।
ब्राजील- ब्राजील में नववर्ष की बेला पर अधिकांश ब्राजीलियन सफेद कपड़े पहनते हैं और समुद्र तट पर जाकर रात बारह बजे 7 बार डुबकी लगाते हैं। साथ में एक मनोकामना बोलते हुए समुद्र में फूल फेंकते हैं।
स्पेन - स्पेन में बीते वर्ष ही वहां की प्रत्येक नागरिक गिनकर 12 बड़े अंगूर तो जरुर ही निगलता है। उनकी मान्यता है कि इससे पूरे वर्ष दुःख-दर्द उनसे दूर रहता है।
वेनेजुएला - यहाँ के लोग नववर्ष के पहले दिन सौभाग्य की प्राप्ति के लिए पीले रंग के अधोवस्त्र पहनते हैं। जो लोग नये साल में घूमने के इच्छुक होते हैं, वे एक नये सूटकेस में कपड़े रखकर घर में ही चक्कर लगाते हैं। मान्यता है कि यदि वे पहले दिन घूमेंगे तो उनकी बाहर घूमने जाने की मनोकामना पूरी हो जाएगी।

Saturday, October 10, 2015

भौतिक विज्ञान प्रश्नोत्तर (विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु) PHYSICS QUIZ



-- 'क्रिस्कोग्राफ' का अविष्कार किसने किया था ?
उत्तर- जगदीशचंद्र बसु

-- कौन सा विटामिन धातु परमाणु युक्त होता है ?
उत्तर - विटामिन B12

-- किस विटामिन की कमी से स्कर्वी रोग होता है ?
उत्तर - विटामिन C

-- ग्लुकोमा बीमारी किस अंग से संबंधित है ?
उत्तर - आंख

-- अब तक ज्ञात सबसे भारी तत्व का परमाणु क्रमांक क्या है ?
उत्तर - 118

-- कार्बोहाईड्रेड पाचन का आखिरी उत्पाद क्या है ?
उत्तर - मोनोसैकेराइड्स

-- सिनकोना के वृक्ष से कौन सी औषधि बनाई जाती है ?
उत्तर - कुनैन

-- सापेक्षता का सिद्धांत किसने दिया था ?
उत्तर - अल्बर्ट आइन्स्टीन

-- परमाणु के तीन घटकों में से सबसे कम द्रव्यमान किसका है ?
उत्तर - इलेक्ट्रान

-- ELISA टेस्ट किसकी पहचान के लिए होता है ?
उत्तर - एचआईवी संक्रमण

Monday, July 20, 2015

जानकारी : आर्कर फिश


जानकारी : आर्कर फिश
                                   आर्कर फिश एक ऐसी मछली है जो छोटे-छोटे समुद्री पौधों पर लटके कीड़ों पर थूक सकती है। इसका निशाना बहुत सटीक होता है और यह 1.8 मीटर की दूरी से कीड़ों और मक्खियों पर थूककर उन्हें पानी में गिरा देती है। पानी में गिरे कीड़ों पर यह तेजी से झपटती है और उन्हें खा जाती है। इन्हीं कीड़ों-मकोड़ों को खाकर यह जिंदा रहती है। आर्कर फिश इतनी दूर तक किस प्रकार ठीक निशाने पर थूक पाती है, यह अपने आप में एक बड़ी रोचक प्रक्रिया है। 
                                    इसके मुंह के ऊपरी हिस्से में एक लंबी नली जैसी संरचना होती है। यदि यह मछली अचानक ही अपने गिल ढक्कनों को बंद करती है, तो गिल कक्ष से दबाव के साथ पानी मुंह में आ जाता है। इसी समय जीभ ऊपर उठा दी जाती है, जिससे मुंह में बनी नली का आकार एक लंबी नलिका जैसा हो जाता है, जिससे पानी थूक के रूप में एक सीधी रेखा में बाहर निकल पड़ता है। 
                                   आर्कर मछली का नाम इसके शिकार पकड़ने के इसी तरीके के आधार पर पड़ा है। आर्कर ताजे पानी की मछली है, जो टोक्सोटायड़ी परिवार में आती है। इस जाति की मछलियां खारे पानी में भी रह सकती हैं।

Thursday, June 25, 2015

प्रश्न मंच -


प्रश्न - फल खट्टे या मीठे क्यों  होते हैं ?
उत्तर - किसी फल का स्वाद उसमें उपस्थित यौगिकों पर निर्भर करता है। फलों में सामान्यत: चीनी अम्ल, विटामिन, स्टार्च, प्रोटीन एवं सेल्यूलोज होते हैं। ये सभी पदार्थ फल के अंदर मिश्रित अवस्था में होते हैं। जिन फलों में अम्लों की मात्रा अधिक होती है, उनका स्वाद खट्टा होता है। जिन फलों में स्टार्च या सुक्रोस अधिक होती है उनका स्वाद मीठा होता है।
                        इसी प्रकार दो फलों के स्वाद में भी अंतर होता है क्योंकि एक ही प्रकार के फल में अनेक प्रकार की उपजातियां होती है और फिर स्थान, जलवायु, उगाने के तरीके, प्रयुक्त खाद, पानी की विभिन्नता से उनमें उपस्थित यौगिकों की मात्रा एकसमान नहीं होती। अत: इनका स्वाद भी भिन्न भिन्न होता है।

Thursday, June 18, 2015

दिमागी कसरत : विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा हेतु


1. रानी, रीना और टीना नाम की तीन बहनें हैं। इनमें से कोई भी 21 वर्ष की नहीं है। रानी की मौजूदा उम्र 14 वर्ष पहले की टीना की उम्र के बराबर और रीना की मौजूदा उम्र की दो तिहाई है। दूसरी ओर रीना जब अपनी उम्र के दोगुने से दो वर्ष अधिक हो जाएगी तो उसकी उम्र टीना की मौजूदा उम्र के बराबर हो जाएगी। तीन साल पहले रीना की उम्र उतनी ही थी जितनी रानी की आज है। बताइए इस समय रानी, रीना और टीना की उम्र क्या है?
उत्तर - रानी की मौजूदा उम्र 6 वर्ष, रीना की 9 वर्ष और टीना की 20 वर्ष है।

2. 12 साल का प्रवीण अपनी बहन नेहा की उम्र का तीन गुना है। जब वह बहन की उम्र से दोगुना होगा तब उसकी उम्र कितने वर्ष होगी।
उत्तर - 16 वर्ष

Sunday, June 7, 2015

महत्वपूर्ण टेक्नीकल शब्दों के फुल फॉर्म


महत्वपूर्ण टेक्नीकल शब्दों के फुल फॉर्म 
Full Form Of Some technical Words 

CD     - Compact Disk.
DVD   - Digital Versatile Disk.
GPRS - GeneralPacket Radio Service.
WAP  - Wireless ApplicationProtocol
DOS  - Disk Operating System
GUI    - Graphical User Interface
HTTP - Hyper Text Transfer Protocol
IP      - Internet Protocol
ISP   - Internet Service Provider
TCP  - Transmission Control Protocol
UPS  - UninterruptiblePower Supply
HSDPA -High Speed Downlink PacketAccess.
EDGE - Enhanced Data Rate for
GSM- Global System for Mobile Communication
VHF   - Very High Frequency
UHF   - Ultra High Frequency
TCP  - Transmission ControlProtocol
ARPANET - Advanced Research Project
Agency Network
IBM   - International Business Machines
HP    - Hewlett Packard
AM/FM - Amplitude/ Frequency Modulation
CRT  - Cathode Ray Tube
DAT  - Digital Audio Tape



Wednesday, May 27, 2015

महत्वपूर्ण टेक्नीकल शब्दों के फुल फॉर्म


महत्वपूर्ण टेक्नीकल शब्दों के फुल फॉर्म 
Full Form Of Some technical Words

GSM    - Global System for Mobile Communication.
CDMA  - Code Divison Multiple Access
VIRUS  - Vital Information Resource UnderSeized.
3G        -3rd Generation.

HTML   - Hyper Text Markup Language
WML    - Wireless Markup Language
UMTS  - Universal MobileTelecommunication System
SIM      - Subscriber Identity Module
AVI       - Audio Video Interleave
RTS     - Real Time Streaming
SIS       - Symbian OS Installer File
AMR     - Adaptive Multi-Rate Codec
JAD      - Java Application Descriptor
JAR     - Java Archive
JAD     - Java Application Descriptor
AAC    - Advanced Audio Coding
GIF      - Graphic InterchangeableFormat
JPEG  - Joint Photographic Expert Group
JPEG  - Joint Photographic Expert Group
BMP   - Bitmap
SWF   - Shock Wave Flash
WMV  - Windows Media Video
WMA  - Windows Media Audio
WAV  - Waveform Audio
PNG  - Portable Network Graphics
DOC  - Document (MicrosoftCorporation)
PDF   - Portable Document Format
M3G  - Mobile 3D Graphics
M4A   - MPEG-4 Audio File
MMF  - Synthetic Music Mobile Application File
XMF  - Extensible Music File
WBMP - Wireless Bitmap Image
DVX   - DivX Video

3GPP - 3rd Generation Partnership Project
3GP   - 3rd Generation Project
MP3   - MPEG player lll
MP4  - MPEG-4 video file

Thursday, May 14, 2015

किचन टिप्स : इन्हें ऐसे रखें ताजा


-- पके केलों को ताजा बनाए रखने के लिए इन्हें प्लास्टिक बैग्स में डालकर फ्रिज में रखें।
-- पनीर को ताजा रखने के लिए इसे ब्लाटिंग पेपर में लपेट कर रखें।
-- मशरूम को सूखने से बचाने के लिए उसे भीगे कपड़े में लपेट कर कागज के लिफाफे में डाल कर फ्रिज में रखें।
--  धनिया ताजा रखने के लिए उन्हें अखबार में लपेट कर रखें।
-- सूखे मेवों को ताजा रखने के लिए उन्हें एक एयर टाइट कंटेनर में डाल कर फ्रिज में रख दे।
-- आम का अचार बनाते समय कच्चा सरसों तेल डालने के बजाय तेल को पकाकर डालें तो अचार खराब नहीं होगा।
-- आलू की चिप्स बनाते समय आलू छीलकर फिटकरी पानी में घोल लें, चिप्स सफेद रहेंगे।
-- पके केले को लटकाकर रखने से वे जल्दी खराब नहीं होते।
-- दूध को गर्म करने से पहले बर्तन को ठंडे पानी से धो लें इससे दूध नहीं फटेगा।
-- आलू उबालते समय नींबू की 4-5 बूंदे डालने से बर्तन काले नहीं पड़ते।

Tuesday, May 5, 2015

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु सामान्य ज्ञान


विश्व : एक नजर में

-- दक्षिण का ब्रिटेन - न्यूजीलैंड
-- कंगारू का देश - आस्ट्रेलिया
-- लिली का देश - कनाडा
-- मध्यरात्रि के सूर्य का देश -नार्वे
-- यूरोप का अखाड़ा - बेल्जियम
-- इंग्लैण्ड का बगीचा - केंट
-- नील का वरदान - मिस्र
-- स्वप्निल मीनारों वाला शहर - ऑक्सफोर्ड (इंग्लैंड)
-- लौंग का द्वीप - जंजीबार
-- अरब सागर की रानी - कोचीन
-- संसार का छत - पामीर का पठार
-- चीन का शोक - पीली नदी
-- हवा वाला शहर - शिकागो
-- पश्चिम का बेबिलोन - रोम
-- पोप का शहर - रोम
-- साँपों का देश - ब्राजील
-- विज्ञान के लिए समर्पित महाद्वीप - एंटार्कटिका
-- श्वेत नहर - बेलग्रेड
-- तेल की नदी - नाइजर नदी

Wednesday, April 15, 2015

एजुकेशन टिप्स : इंडिया इनोवेशन इनीशिएटिव के लिए आवेदन


                                ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) और गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के साइंस एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट की ओर से एंटरपेन्योरशिप को बढ़ावा देने के उद्देश्य से " इंडिया इनोवेशन इनिशिएटिव 2015" नेशनल प्रोग्राम का आयोजन अक्टूबर में होगा। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 30 अप्रैल तक वेबसाइट www.ciinnovation.in पर होंगे। इसके बाद AICTE की टीम भेजी गई एंट्रीज में से फाइनल सिलेक्शन करेगी।

Thursday, April 9, 2015

डाटा हैकिंग से सावधान !


क्या है डाटा हैकिंग -                            
                         जब आपके फोन (या कम्प्यूटर आधारित बैकअप से भी) फोन नंबर, बैंक अकाउंट का विवरण और ईमेल आदि देख या चुरा लिया जाता है। इन दिनों डाटा हैकिंग अत्यंत खतरनाक हो गया है। मोबाइल फोन हैकिंग में सबसे ज्यादा निशाने पर विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां होती हैं।
ऐसे रोकें डाटा हैंकिंग -                    

                               अपने मोबाइल डाटा को असुरक्षित हाथों में जाने से बचाने के लिए अपनाएं निम्न उपाय -
--अपने क्रेडिट कार्ड, बैंक अकाउंट एवं पिन कोड आदि महत्वपूर्ण संवेदनशील सूचनाओं को किसी भी असुरक्षित एप्लीकेशंस में न रखें।
-- अपने मोबाइल फोन का एक पासवर्ड अवश्य रखें। यदि कभी फोन गुम हो जाए या चोरी हो जाए तो पासवर्ड आपके डाटा को हैकर के हाथ लगने से बचाएगा।
-- ब्लूटूथ का उपयोग हो जाने के बाद इसे बंद करके रखें। हैकर्स वायरलेस कनेक्शन का इस्तेमाल कर फोन की पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
-- पब्लिक वाई-फाई से फोन कनेक्ट किए हो तो मोबाइल बैंकिंग, ईमेल चेक करने एवं निजी सूचनाओं पर काम करने से बचें।
-- फोन में ऑटो कम्प्लीट ऑप्शन को बंद रखें क्योंकि इससे हैकर्स को डाटा आसानी से मिल सकती है।
-- फोन पर ब्राउसिंग हिस्ट्री को बंद रखें। ब्राउजिंग हिस्ट्री की मदद से हैकर्स को आपकी सूचनाएं  चुराने में आसानी होगी।

Friday, March 13, 2015

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ सामान्य ज्ञान -


विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ सामान्य ज्ञान -

1. राष्ट्रीय गणित दिवस किस गणितज्ञ/वैज्ञानिक के नाम पर समर्पित है ?
A. आर्यभट्ट
B. श्रीनिवास रामानुजन
C. होमी जहांगीर भाभा
D. अलबर्ट आइंसटीन
उत्तर - B. श्रीनिवास रामानुजन

2. इनमें से कौन सा देश दक्षेस देशों के समूह में शामिल नहीं है ?
A. भारत
B. द. अफ्रीका
C. पाकिस्तान
D. अफगानिस्तान
उत्तर - B. द. अफ्रीका

3. एमनेस्टी इंटरनेशनल इनमें से क्या है ?
A. मानवाधिकार संस्था
B. वैज्ञानिक शोध संस्था
C. पर्यावरणीय शोध संस्था
D. चिकित्सीय सेवा संस्था
उत्तर - A. मानवाधिकार संस्था

4. एंड्राइड का जनक किसे माना जाता है ?
A. स्टीव जॉब्स
B. बिल गेट्स
C. पॉल एलेन
D. रुबिन एंडी
उत्तर - D. रुबिन एंडी

5. ए आई बी ए नामक खेल संघ का संबंध किस खेल से है ?
A. कुश्ती
B. बॉक्सिंग
C. आर्चरी
D. बिलियडर्स
उत्तर - B. बॉक्सिंग

6. भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है ?
A. 28 अगस्त
B. 14 अप्रैल
C. 22 मार्च
D. 29 अगस्त
उत्तर - D. 29 अगस्त

7. रूस की मुद्रा क्या है ?
A. दीनार
B. रुसी डॉलर
C. रूबल
D. बिट कॉइन
उत्तर - C. रूबल

8. सीआईए किस देश की खुफिया एजेंसी है ?
A. अमरीका
B. भारत
C. ब्रिटेन
D.इजराइल
उत्तर - A. अमरीका

9. लेह और लद्दाख किस राज्य के तहत आते हैं?
A. जम्मू-कश्मीर
B. कलकत्ता
C. अरुणांचल प्रदेश
D. महाराष्ट्र
उत्तर - A. जम्मू-कश्मीर

10.विश्व एड्स दिवस कब मनाया जाता है ?
A. 1 दिसंबर
B. 22 मार्च
C. 2 अक्टूबर
D. 24 जनवरी
उत्तर - A. 1 दिसंबर

Thursday, March 5, 2015

GOOD NEWS : गूगल प्ले स्टोर से मुफ्त में एप साथ ही फिल्मों पर छूट

                   
                      गूगल प्ले स्टोर ने मंगलवार को अपने तीसरे जन्मदिन के अवसर पर यूजर्स को विशेष उपहार दिया है।
                      आप 17 गेम्स फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही हिंदी व अंग्रेजी फिल्मों पर भी छूट रहेगी।

Tuesday, February 17, 2015

बैंकिंग टिप्स : मिसकॉल पर SBI देगा बैलेंस की जानकारी


एसबीआई अब मिसकॉल पर बैलेंस की जानकारी देगा। एसबीआई क्विक से मिसकॉल, एसएमएस से बैलेंस या 5 लेनदेन जाना जा सकेगा।

रजिस्ट्रेशन के लिए REG, स्पेस देकर अकाउंट नंबर लिखकर 9223488888 पर SMS करना होगा।

इजी रेसिपी : गोंद के पौष्टिक व स्वादिष्ट लड्डू


आवश्यक सामग्री - 
-- गोंद - 250 ग्राम
-- खोया -250 ग्राम
-- नारियल का चूरा - 250 ग्राम
-- आटा -500 ग्राम
-- घी - 500 ग्राम
-- शक्कर - 750 ग्राम
-- बादाम -100 ग्राम
-- काली मिर्च - 20 -25
-- इलायची पाउडर - एक चम्मच
-- सजाने के लिए केसर की पत्तियां
बनाने की विधि -                   
                      एक कड़ाही में घी गर्म करें और गर्म हो जाने पर एक-एक चम्मच गोंद डालकर उसके फूले बना लें। फिर बचे हुए घी में काली मिर्च भी डाल लें। एक दूसरे बड़े बर्तन में खोया, नारियल बुरादा, इलायची पावडर अच्छी तरह मिला लें। इस मिश्रण को आटे में मिलाकर दो-तीन मिनट तक कड़ाही में भूने। अब एक बड़ी कड़ाही में चाशनी हो जाने पर पहले आटे वाला पूरा मिक्स मिश्रण, गोंद के फुले और बादाम गिरी चाशनी में डाल दें और अच्छी तरह मिला लें। गरम-गरम लड्डू बना लें। केसर की पत्तियों  से सजा लें।
यह लड्डू स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक भी है।

Thursday, February 12, 2015

समझदारी से बचाएं गैस


                                                यदि थोड़ी सी समझदारी व सावधानी बरती जाए तो आसानी से गैस बचाई जा सकती है और अपने घर के बजट का ख्याल रखा जा सकता है। आइए जाने गैस बचाने के कुछ खास टिप्स -
-- आजकल बाजार में मिलने वाले ब्रांडेड गैस स्टोव में बर्नल के नीचे नार्जल में थर्मोलिसिस की मात्रा कम कर दी जाती है जिससे गैस की खपत कम होती है।अत: किसी ब्रांडेड स्टोव का उपयोग किया जाए तो अच्छा रहेगा।
-- भोजन बनाने से पहले सारी तैयारी कर लें उसके बाद गैस चालू करें।
-- दालें आदि पकाने से पहले भिगोकर रखें।
-- फ्रिज का रखा हुआ सामान सीधे गैस पर न चढ़ाएं, बल्कि पहले ही बाहर निकालकर रख लें।
-- यथासंभव प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करें।
-- काम खत्म होने के बाद रेग्युलेटर अवश्य बंद करें।
-- चूल्हा जिस जगह रखें, वह हमेशा सिलेंडर से उंची हो।
-- नियमित रूप से प्रतिवर्ष गैस स्टोव की जांच कराएं।
-- दो सालों में गैस का पाइप बदल दें।
-- सिलेंडर की डिलीवरी लेने के पहले वजन का अंदाजा लगा लें।
-- समय समय पर बर्नर की जांच कराते रहें।


Wednesday, February 4, 2015

इजी रेसिपी : खजूर-तिल के स्वास्थ्यवर्धक लड्डू


आवश्यक सामग्री - -- खजूर - 250 ग्राम
-- तिल -100 ग्राम
-- नारियल चूरा - 100 ग्राम
-- खरबूजे के बीजों की गिरियां - 50 ग्राम
-- छोटी इलायची का पाउडर - आधा चम्मच
बनाने की विधि -                 
                    खजूर को अच्छी तरह धोकर धुप में ठीक से सुखा लें। गुठलियां निकालकर इसकी लुगदी बना लें। लुगदी इस तरह बनाएं जैसे मैश किया हो। तिल को हल्की आंच में भून लें। खजूर की लुगदी में तिल, नारियल का चूरा, खरबूजे के बीजों की गिरियां और इलायची पावडर मिलाकर अच्छी तरह गूंथ लें। अब इसके छोटे-छोटे लड्डू बनाएं और नारियल के चूरे में लपेट लें। घी व शक्कर रहित स्वादिष्ट स्वास्थ्यवर्धक लड्डू तैयार है।


Sunday, February 1, 2015

एजुकेशन टिप्स - ऑडियो-विडियो बनाएं, जीतें 40 हजार रुपये का इनाम


                                एनसीईआरटी ( नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग) की ओर से " 20 वें आल इंडिया चिल्ड्रंस एजुकेशनल ऑडियो विडियो फेस्टिवल 2015"  के लिए आवेदन आमंत्रित किए गये हैं। इस कॉम्पिटीशन के लिए प्रतिभागियों को 25 फरवरी तक एजुकेशन से संबंधित ऑडियो और विडियो बनाकर भेजने होंगे। इसमें बेस्ट ऑडियो और विडियो को एनसीईआरटी की ओर से कैश प्राइज दिया जाएगा।
                               ऑडियो और विडियो की अलग-अलग पांच कैटेगरी बनाई गई है। इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म वेबसाइट www.ncert.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है।

Saturday, January 31, 2015

समसामयिक सामान्य ज्ञान :


-- बराक हुसैन ओबामा राष्ट्रपति रहने के दौरान दो बार भारत की यात्रा पर आने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं।
-- बीते दिनों भारत का 66 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया।
-- प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश को संबोधित किया।
-- भारत यात्रा के बाद ओबामा का सऊदी अरब की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बना।
-- अपने मशहूर कार्टूनों के जरिए लोगों के दिल पर राज करने वाले आर के लक्ष्मण के मशहूर कार्टून किरदार का नाम कॉमन मैन है।
-- मशहूर अभिनेताओं दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पदम विभूषण पुरस्कार देने की घोषणा हुई।
-- दिल्ली विधानसभा चुनावों के नतीजे 10 फरवरी को आएंगे।


Thursday, January 29, 2015

काम की वेबसाइट : टोल फ्री डायरेक्टरी


TOLL FREE NUMBER GUIDE OF INDIA
हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसी वेबसाइट की जानकारी जिसकी जरूरत हर किसी को रहती है। वेबसाइट है टोल फ्री डायरेक्टरी की। 

www.1-800.in

इस वेबसाइट पर आपके लिए विभिन्न सुविधाओं एवं देश के सारे महत्वपूर्ण क्षेत्र जैसे एयरलाइन्स, कंप्यूटर्स, एजुकेशन,गवर्नमेंट, एलपीजी गैस, पी.एस.यू., शेयर्स, टेली शॉपिंग, हॉस्पिटल, सेल फोन, इन्सुरेंस, सोशल सर्विस, टूरिज्म, बैंक,फाइनेंस,होटल, म्यूच्यूअल फण्ड,ट्रेवल, वेबसाइट आदि से संबंधित टोल फ्री नंबर उपलब्ध है।

Tuesday, January 27, 2015

इजी रेसिपी : उड़द के स्वास्थ्यवर्धक लड्डू


आवश्यक सामग्री - 
-- उड़द की दाल - 1किलो
-- घी - 200 ग्राम
-- शक्कर - 400 ग्राम
-- खोवा -1 पाव
-- पिसी इलायची - 1चम्मच
-- मिले-जुले सूखे मेवे -आधा कप
-- गोंद -डेढ़ कप
बनाने की विधि -                     
                         कड़ाही में घी गर्म करें। इसमें दाल को सेंक लें। जब हल्का भूरा हो जाए तब इसमें खोवा मिलाकर दोबारा सेंके। अन्य कड़ाही में शक्कर की गाढ़ी चाशनी बना लें।
अब उड़द दाल के मिश्रण को चाशनी में डाल दें। गोंद को तलकर इस मिश्रण में मिला दें। अच्छी तरह मिलाने के बाद इसमें सूखे मेवे व इलायची डाल दें। इस मिश्रण के छोटे-छोटे लड्डू बना लें।
सर्दियों  के लिए यह लड्डू बहुत ही स्वास्थ्यवर्धक है।


Sunday, January 25, 2015

गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) विशेष :


जानकारी : राष्ट्रगान -- नोबल पुरस्कार विजेता साहित्यकार रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा 'जन-गण-मन' बांग्ला में लिखा गया था। इसमें पांच अंतरे हैं।
-- राष्ट्रगान सबसे पहले 27 जनवरी 1911 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया था।
-- इसके पहले अंतरे को संविधान सभा ने 24 जनवरी, 1950 में राष्ट्रगान के रूप में मान्यता दी।
-- राष्ट्रगान को 52 सेकंड में गाया जाता है।
-- इसमें भारत के कई प्रांतों के अलावा सिंध प्रांत का भी जिक्र है, जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है।


Saturday, January 24, 2015

वसंत ऋतु विशेष (24 जनवरी 2015) : सुमित्रानंदन पंत की वसंत पर कविता


सुमित्रानंदन पंत की वसंत पर कविता -

फिर वसंत की आत्मा आई,
मिटे प्रतीक्षा के दुर्वह क्षण,
अभिवादन करता भू का मन !
दीप्त दिशाओं के वातायन,
प्रीति सांस-सा मलय समीरण,
चंचल नील, नवल भू यौवन,
फिर वसंत की आत्मा आई,
आम्र मौर में गूंथ स्वर्ण कण,
किंशुक को कर ज्वाल वसन तन !
देख चुका मन कितने पतझर,
ग्रीष्म शरद, हिम पावस सुंदर,
ऋतुओं की ऋतु यह कुसुमाकर,
फिर वसंत की आत्मा आई,
विरह मिलन के खुले प्रीति व्रण,
स्वप्नों से शोभा प्ररोह मन !
सब युग सब ऋतु थीं आयोजन,
तुम आओगी वे थीं साधन,
तुम्हें भूल कटते ही कब क्षण?
फिर वसंत की आत्मा आई,
देव, हुआ फिर नवल युगागम,
स्वर्ग धरा का सफल समागम !


Tuesday, January 13, 2015

मकर संक्रांति 2015 - रोचक जानकारी


शताब्दी अनुसार मकर संक्रांति मनाए जाने का क्रम -
16 व 17 वीं शताब्दी में 9 व 10 जनवरी को।
17 व 18 वीं शताब्दी में 11 व 12 जनवरी को।
18 व 19 वीं शताब्दी में 13 व 14 जनवरी को।
19 व 20 वीं शताब्दी में 14 व 15 जनवरी को।
21 व 22 वीं शताब्दी में 14,15 और 16 जनवरी तक मनाई जाने लगेगी।

Saturday, January 10, 2015

Abbreviations


Abbreviations -

CFL - Compact Fluorescent Light
LED - Light-Emitting Diode
FICCI - Federation of Indian Chambers of Commerce and Industry
BSF : Border Security Force
IAF : Indian Air Force
ATM : Automated Teller Machine
VAT : Value Added Tax
VRS : Voluntary Retirement Scheme
CSIR : Council of Scientific & Industrial Research
RTI : Right to Information
ICCU : Intensive Cardiac Care Unit
IPL : Indian Premier League
ODI : One Day International
ICC : International Cricket Council
INSAT: Indian National Satellite System
DTH : Direct to Home
CPCB : Central Pollution Control Board
IFFI : International Film Festival of India
SAARC : South Asian Association for Regional Cooperation
CCU : Coronary Care Unit
RBI : Reserve Bank of India

ऐसे देखें मोबाइल पर, बैंक खाता आधार से जुड़ा है या नहीं -


                              गैस एजेंसी और बैंक में फॉर्म जमा करने के बाद एलपीजी सिलेंडरों की सब्सिडी के लिए आपका बैंक खाता आधार से जुड़ा है या नहीं, इसे मोबाइल से चेक करना बहुत आसान है। इसे ऐसे चेक करें -
-- सबसे पहले अपने रजिस्टर मोबाइल पर *99*99# डायल कर ओके करें।
-- मोबाइल पर रिप्लाई आएगा। अब अपना आधार नंबर डालकर ओके करें।
-- इस नंबर को कन्फर्म करने के लिए 1 डायल करें और ओके बटन दबा दें।
-- आपका खाता आधार से जुड़ा है या नहीं, इसकी जानकारी आपके मोबाइल पर दिखाई देगी।



Friday, January 9, 2015

प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान -


-- संतान में डी.एन.ए. के गुण किससे आते हैं -
A. केवल माता से
B. केवल पिता से
C. माता-पिता दोनों से
D. माता-पिता दोनों में से किसी से नहीं
उत्तर - C. माता-पिता दोनों से

-- शरीर में ऑक्सीजन वाहक होते हैं -
A. R.B.C.
B. W.B.C.
C. R.B.C तथा प्लाज्मा
D. R.B.C. तथा W.B.C.
उत्तर - R.B.C

-- निम्नलिखित में से किस रोग के लिए जीन उत्तरदायी नहीं हैं -
A. कैंसर
B. मधुमेह
C. हीमोफिलिया
D. पीलिया
उत्तर - A. कैंसर

-- टायफाइड की बीमारी इनमें से किससे संबंधित है -
A. त्वचा से
B. यकृत से
C. आंतों से
D. दांतों से
उत्तर- C. आंतों से

-- मनुष्य के शरीर का ताप सामान्य बनाए रखने में कौन सा अंग सहायक होता है -
A. थायराइड
B. स्वेद ग्रंथियां
C. यकृत
D. प्लीहा
उत्तर - B. स्वेद ग्रंथियां

-- मनुष्य के शरीर में आयोडीन की कमी के कारण किस ग्रंथी के बढ़ जाने से घेंघा रोग होता है -
A. एड्रीनल
B. पेरा-थायराइड ग्रन्थि
C. थायराइड ग्रन्थि
D. प्रोस्टेट ग्रन्थि
उत्तर - C. थायराइड ग्रन्थि

-- वायु के ऑक्सीजन तथा कार्बन डाइऑक्साइड शरीर में कहां अलग होते हैं -
A. प्ल्यूरा
B. यकृत
C. ब्रोंकाई ट्यूब
D. एग शेल्फ
उत्तर - C. ब्रोंकाई ट्यूब

-- रक्त का थक्का जमाने में निम्नलिखित में से कौन सा विटामिन सहायक होता है -
A. विटामिन E
B. विटामिन F
C. विटामिन K
D. विटामिन C
उत्तर - विटामिन K

-- बी.सी.जी. निम्नलिखित में से किसकी रोकथाम के लिए है -
A. काली खाँसी
B. डिप्थीरिया
C. यक्ष्मा
D. टिटेनस
उत्तर - C. यक्ष्मा