Saturday, December 28, 2013

सामान्य ज्ञान- रेमन मैग्सेसे

                  
                             रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रतिवर्ष 31 अगस्त को मैग्सेसे जयंती पर लोकसेवा, सामुदायिक सेवा,साहित्य एवं सृजनात्मक कला, पत्रकारिता तथा अंतरराष्ट्रीय सूझ-बूझ के लिए प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार की स्थापना 1957 में हुई। इसका नामकरण फिलीपिंस के राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे के नाम पर हुआ।

नववर्ष 2014 विशेष - 1947 और 2014 का कैलेंडर एक समान :-


                      क्या आपको मालूम है वर्ष 2014 का कैलेंडर 1947 के समान है ! तारीख के साथ दिन,वार और जयंतियां सब एक ही तारीख में एक समान पड़ रहे हैं। 
                       एक और खास बात यह है कि दोनों वर्षों का प्रारंभ बुधवार और समाप्ति भी बुधवार है। विशेषज्ञ के अनुसार यह हैप्पी क्लोन कैलेंडर है।

Tuesday, December 24, 2013

HAPPY CHRISTMAS DAY :-


MERRY CHRISTMAS...

क्रिसमस डे की हार्दिक शुभ कामनाएं...

Sunday, December 22, 2013

इन दिनों....


                              फेसबुक व सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर यह अफवाह तेजी से फैल रही है कि एक जनवरी से बैंक लिखे हुए नोट स्वीकार नहीं करेंगे, जबकि ऐसा नहीं है। RBI आर.बी.आई. के 14अगस्त को जारी किये गये सर्कुलर में सभी बैंकों को निर्देश दिया था कि बैंक के पास लिखा हुआ नोट आये तो उसके बदले नया नोट इश्यू किया जायेगा।

नोट:- RBI के आंकड़ों के अनुसार साल में कुल जारी किये गये नोटों का 20 फीसदी डिस्पोज ऑफ़ करना पड़ता है। वित्तीय वर्ष 2012-13 में 13 बिलियन कीमत के नोट को डिस्पोज ऑफ करना पड़ा।

Tuesday, December 10, 2013

रसायन शास्त्र के क्षेत्र में नोबेल : एक दृष्टि


-- अब तक 105 पुरस्कार दिए जा चुके हैं।
-- 63 बार एक व्यक्ति को मिला।
-- अब तक सिर्फ चार बार महिलाओं को मिला।
-- सबसे कम उम्र 35 साल में फ्रेडरिक जोलियट को मिला।
-- सबसे अधिक उम्र 85 साल में जॉन बी फैन को मिला।
-- फ्रेडरिक सेंगर को दो बार ( 1958 व 1980 में ) यह पुरस्कार मिला।


Saturday, December 7, 2013

अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल -


-- 1969 से अब तक 44 नोबेल पुरस्कार दिए जा चुके है।
-- 22 बार यह पुरस्कार एक अर्थशास्त्री को मिला। बाकी बार दो या दो से अधिक लोगों को।
-- सिर्फ एक महिला एलिनोर आस्ट्रम को 2009 में अर्थशास्त्र का नोबेल मिला है।
-- भारतीय मूल के अमर्त्य सेन को भी मिल चुका है अर्थशास्त्र का नोबेल।


Sunday, December 1, 2013

साहित्य के क्षेत्र में नोबेल - एक दृष्टि


-- 1901 से अब तक 110 लोगों को पुरस्कार दिए गये।
-- 13 महिलाओं को मिला।
-- 4 बार दो लोगों में बंटा।
-- 1913 में रबीन्द्र नाथ टैगोर को साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला।
-- 42 साल की सबसे कम उम्र में रुडयार्ड किपलिंग को जंगल बुक के लिए यह पुरस्कार मिला।
-- 88 साल की सबसे अधिक उम्र में डोरिस लैसिंग को 2007 में यह पुरस्कार मिला।
-- 64 साल रही है पुरस्कार पाने वालों की औसत उम्र।