Thursday, February 12, 2015

समझदारी से बचाएं गैस


                                                यदि थोड़ी सी समझदारी व सावधानी बरती जाए तो आसानी से गैस बचाई जा सकती है और अपने घर के बजट का ख्याल रखा जा सकता है। आइए जाने गैस बचाने के कुछ खास टिप्स -
-- आजकल बाजार में मिलने वाले ब्रांडेड गैस स्टोव में बर्नल के नीचे नार्जल में थर्मोलिसिस की मात्रा कम कर दी जाती है जिससे गैस की खपत कम होती है।अत: किसी ब्रांडेड स्टोव का उपयोग किया जाए तो अच्छा रहेगा।
-- भोजन बनाने से पहले सारी तैयारी कर लें उसके बाद गैस चालू करें।
-- दालें आदि पकाने से पहले भिगोकर रखें।
-- फ्रिज का रखा हुआ सामान सीधे गैस पर न चढ़ाएं, बल्कि पहले ही बाहर निकालकर रख लें।
-- यथासंभव प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करें।
-- काम खत्म होने के बाद रेग्युलेटर अवश्य बंद करें।
-- चूल्हा जिस जगह रखें, वह हमेशा सिलेंडर से उंची हो।
-- नियमित रूप से प्रतिवर्ष गैस स्टोव की जांच कराएं।
-- दो सालों में गैस का पाइप बदल दें।
-- सिलेंडर की डिलीवरी लेने के पहले वजन का अंदाजा लगा लें।
-- समय समय पर बर्नर की जांच कराते रहें।


No comments:

Post a Comment