Saturday, January 24, 2015

वसंत ऋतु विशेष (24 जनवरी 2015) : सुमित्रानंदन पंत की वसंत पर कविता


सुमित्रानंदन पंत की वसंत पर कविता -

फिर वसंत की आत्मा आई,
मिटे प्रतीक्षा के दुर्वह क्षण,
अभिवादन करता भू का मन !
दीप्त दिशाओं के वातायन,
प्रीति सांस-सा मलय समीरण,
चंचल नील, नवल भू यौवन,
फिर वसंत की आत्मा आई,
आम्र मौर में गूंथ स्वर्ण कण,
किंशुक को कर ज्वाल वसन तन !
देख चुका मन कितने पतझर,
ग्रीष्म शरद, हिम पावस सुंदर,
ऋतुओं की ऋतु यह कुसुमाकर,
फिर वसंत की आत्मा आई,
विरह मिलन के खुले प्रीति व्रण,
स्वप्नों से शोभा प्ररोह मन !
सब युग सब ऋतु थीं आयोजन,
तुम आओगी वे थीं साधन,
तुम्हें भूल कटते ही कब क्षण?
फिर वसंत की आत्मा आई,
देव, हुआ फिर नवल युगागम,
स्वर्ग धरा का सफल समागम !


Tuesday, January 13, 2015

मकर संक्रांति 2015 - रोचक जानकारी


शताब्दी अनुसार मकर संक्रांति मनाए जाने का क्रम -
16 व 17 वीं शताब्दी में 9 व 10 जनवरी को।
17 व 18 वीं शताब्दी में 11 व 12 जनवरी को।
18 व 19 वीं शताब्दी में 13 व 14 जनवरी को।
19 व 20 वीं शताब्दी में 14 व 15 जनवरी को।
21 व 22 वीं शताब्दी में 14,15 और 16 जनवरी तक मनाई जाने लगेगी।

Saturday, January 10, 2015

Abbreviations


Abbreviations -

CFL - Compact Fluorescent Light
LED - Light-Emitting Diode
FICCI - Federation of Indian Chambers of Commerce and Industry
BSF : Border Security Force
IAF : Indian Air Force
ATM : Automated Teller Machine
VAT : Value Added Tax
VRS : Voluntary Retirement Scheme
CSIR : Council of Scientific & Industrial Research
RTI : Right to Information
ICCU : Intensive Cardiac Care Unit
IPL : Indian Premier League
ODI : One Day International
ICC : International Cricket Council
INSAT: Indian National Satellite System
DTH : Direct to Home
CPCB : Central Pollution Control Board
IFFI : International Film Festival of India
SAARC : South Asian Association for Regional Cooperation
CCU : Coronary Care Unit
RBI : Reserve Bank of India

ऐसे देखें मोबाइल पर, बैंक खाता आधार से जुड़ा है या नहीं -


                              गैस एजेंसी और बैंक में फॉर्म जमा करने के बाद एलपीजी सिलेंडरों की सब्सिडी के लिए आपका बैंक खाता आधार से जुड़ा है या नहीं, इसे मोबाइल से चेक करना बहुत आसान है। इसे ऐसे चेक करें -
-- सबसे पहले अपने रजिस्टर मोबाइल पर *99*99# डायल कर ओके करें।
-- मोबाइल पर रिप्लाई आएगा। अब अपना आधार नंबर डालकर ओके करें।
-- इस नंबर को कन्फर्म करने के लिए 1 डायल करें और ओके बटन दबा दें।
-- आपका खाता आधार से जुड़ा है या नहीं, इसकी जानकारी आपके मोबाइल पर दिखाई देगी।



Friday, January 9, 2015

प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान -


-- संतान में डी.एन.ए. के गुण किससे आते हैं -
A. केवल माता से
B. केवल पिता से
C. माता-पिता दोनों से
D. माता-पिता दोनों में से किसी से नहीं
उत्तर - C. माता-पिता दोनों से

-- शरीर में ऑक्सीजन वाहक होते हैं -
A. R.B.C.
B. W.B.C.
C. R.B.C तथा प्लाज्मा
D. R.B.C. तथा W.B.C.
उत्तर - R.B.C

-- निम्नलिखित में से किस रोग के लिए जीन उत्तरदायी नहीं हैं -
A. कैंसर
B. मधुमेह
C. हीमोफिलिया
D. पीलिया
उत्तर - A. कैंसर

-- टायफाइड की बीमारी इनमें से किससे संबंधित है -
A. त्वचा से
B. यकृत से
C. आंतों से
D. दांतों से
उत्तर- C. आंतों से

-- मनुष्य के शरीर का ताप सामान्य बनाए रखने में कौन सा अंग सहायक होता है -
A. थायराइड
B. स्वेद ग्रंथियां
C. यकृत
D. प्लीहा
उत्तर - B. स्वेद ग्रंथियां

-- मनुष्य के शरीर में आयोडीन की कमी के कारण किस ग्रंथी के बढ़ जाने से घेंघा रोग होता है -
A. एड्रीनल
B. पेरा-थायराइड ग्रन्थि
C. थायराइड ग्रन्थि
D. प्रोस्टेट ग्रन्थि
उत्तर - C. थायराइड ग्रन्थि

-- वायु के ऑक्सीजन तथा कार्बन डाइऑक्साइड शरीर में कहां अलग होते हैं -
A. प्ल्यूरा
B. यकृत
C. ब्रोंकाई ट्यूब
D. एग शेल्फ
उत्तर - C. ब्रोंकाई ट्यूब

-- रक्त का थक्का जमाने में निम्नलिखित में से कौन सा विटामिन सहायक होता है -
A. विटामिन E
B. विटामिन F
C. विटामिन K
D. विटामिन C
उत्तर - विटामिन K

-- बी.सी.जी. निम्नलिखित में से किसकी रोकथाम के लिए है -
A. काली खाँसी
B. डिप्थीरिया
C. यक्ष्मा
D. टिटेनस
उत्तर - C. यक्ष्मा

Wednesday, December 31, 2014

रेलवे टिप्स : अब ट्रेन का जनरल टिकट खरीदें मोबाइल से


                     यदि आप अपने मोबाइल फोन से रेलवे का जनरल या अन रिजर्व टिकट खरीदना चाहते हैं तो यह संभव है।
रेलवे के इस वेबसाइट पर जाएं -
www.indianrail.gov.in                    

                       यहां दिए लिंक से आप यह टिकट खरीद सकते हैं। टिकट के लिए भुगतान डेबिट, क्रेडिट कार्ड से करने पर मोबाइल पर टिकट का मैसेज मिल जाएगा।

नववर्ष 2015 : जो बीत गई सो बात गई


नववर्ष का स्वागत " हरिवंश राय बच्चन जी" के इस गीत के साथ -

जीवन में एक सितारा था
माना वह बेहद प्यारा था
वह डूब गया तो डूब गया
अम्बर के आनन को देखो
कितने इसके तारे टूटे
कितने इसके प्यारे छूटे
जो छूट गये फिर कहां मिले
पर बोलो टूटे तारों पर
कब अम्बर शोक मनाता है
जो बीत गई सो बात गई...

जीवन में वह था एक कुसुम
थे उस पर नित्य निछावर तुम
वह सूख गया तो सूख गया
मधुबन की छाती को देखो
सूखी कितनी इसकी कलियां
मुरझाईं कितनी वल्लरियाँ
जो मुरझाईं फिर कहां खिलीं
पर बोलो सूखे फूलों पर
कब मधुबन शोर मचाता है
जो बीत गई सो बात गई...

जीवन में मधु का प्याला था
तुमने तन मन दे डाला था
वह टूट गया तो टूट गया
मदिरालय का आंगन देखो
कितने प्याले हिल जाते हैं
गिर मिट्टी में मिल जाते हैं
जो गिरते हैं कब उठते हैं
पर बोलो टूटे प्यालों पर
कब मदिरालय पछताता है
जो बीत गई सो बात गई...


Sunday, December 28, 2014

प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु सामान्य ज्ञान :-


-- भारत में भौतिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार विजेता सी.बी.रमन है।
-- ब्लैक होल सिद्धांत का प्रतिपादन एस. चन्द्रशेखर ने किया था।
-- शुक्र ग्रह इवनिंग स्टार भी कहलाता है।
-- पृथ्वी का केवल एक उपग्रह है, चंद्रमा।
-- शुक्र सबसे अधिक चमकीला ग्रह है, तथा इसका कोई उपग्रह नहीं है।
-- प्रकाश वर्ष खगोलीय दूरियां नापने का मात्रक है।
-- बृहस्पति के 16 उपग्रह है, और शनि ग्रह के 21 उपग्रहों की खोज हो चुकी है।
-- चलित इलेक्ट्रान विद्युत धारा का निर्माण करते हैं।
-- गहराई मापने का मात्रक फैदम है।
-- हर्ट्ज आवृत्ति की इकाई है।
-- विद्युत बल्ब का तंतु टंगस्टन का, फ्यूज का तार लैड और टिन का तथा हीटर का तार नाइक्रोम का बना होता है।
-- भारत का प्रथम स्वदेशी अंतरिक्ष यान एस.एल.वी. -3 है।
-- जब कोई उपग्रह अंतरिक्ष में पृथ्वी के 35880 किमी. ऊपर पहुंच जाता है, तब उपग्रह और पृथ्वी के घूमने की गति समान हो जाती है। यह अवस्था जिओस्टेशनरी ऑर्बिट कहलाती है। इस प्रकार उपग्रह उसी कक्ष में स्थिर मालूम पड़ता है।
-- चिड़िया का आकाश में उड़ना, न्यूटन के तृतीय सिद्धांत को प्रतिपादित करता है।
-- यूरेनियम के नाभिकीय विघटन में अंतत: सीसा प्राप्त होता है।
-- समस्त चुंबकीय पदार्थ का चुंबकीय गुण गर्म करने से समाप्त हो जाता है।
-- साबुन, घोल के पृष्ठीय तनाव को कम कर देता है, इसी कारण कपड़े धोने पर साफ हो जाते हैं।
-- पृष्ठीय तनाव के कारण द्रव की छोटी-छोटी बूंदे गोलाकार रूप धारण कर लेती है, क्योंकि द्रव सदैव कम पृष्ठीय क्षेत्र धारण करता है।
-- अंतरिक्ष यान में पृथ्वी के चारों तरफ घूमने से अंतरिक्ष यात्री को भारहीनता का अनुभव अंतरिक्ष यान के त्वरण के कारण होता है।
-- लेक्लान्शे सेल रासायनिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदल देता है।
-- किसी गैस का तापक्रम उसके अणुओं की ऊर्जा पर निर्भर करता है।


Friday, December 26, 2014

नववर्ष 2015 विशेष : समय की शक्ति पहचानें


हैप्पी न्यू ईयर 2015 
                         दोस्तों, नव वर्ष स्वागत के साथ आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनायें।
                         यूं तो धन-दौलत और ज्ञान के मामले प्रकृति ने सबको अलग-अलग तरीके से सौगात दी है, लेकिन समय के मामले में यह सौगात सबको बराबर मिली है। हम सबको 365 दिन और हर दिन के 24 घंटे एक समान मात्रा में मिली हुई है। फिर ऐसा क्यों होता है कि कुछ व्यक्ति इसी समय में बहुत कुछ हासिल कर लेते हैं और कुछ समयाभाव का रोना रोकर हाथ पर हाथ धरे बैठकर यह अमूल्य समय यूं ही गंवा देते हैं।
                        असल बात यह है कि आलसी व्यक्ति बिना समय प्रबंधन के किसी कार्य की शुरुआत करते हैं उनके हाथ सिर्फ असफलता लगती है और फिर दोष समय को या दूसरों को देते हैं। लेकिन जो व्यक्ति समय की कीमत जानता है वह समय को रूपये-पैसों की तरह कमाता है, बचाता है और उसका सदुपयोग करता है। हर एक घड़ी को व्यर्थ गवाएं समय प्रबंधन की सहायता से हमेशा सफल होते हैं।
                            तो मित्रों नववर्ष के शुभागमन के साथ समय के मामले में सचेत हो जाइये। अपने हर कार्य की रुपरेखा बनाइए। समय प्रबंधन के हिसाब से अपनी योजना बनाएं। इससे न तो आलस्यपन आएगा न ही समय व्यर्थ जाएगा। जो समय बच जाए उसमें रचनात्मक गतिविधियों को अंजाम दें। इस समय बागवानी,संगीत,रचना लेखन,साहित्य अध्ययन,प्रकृति की समीपता का आनंद उठाया जा सकता है।
                              याद रखें समय ही संपदा है। यदि आप समय को महत्व देंगे तो समय भी आपको महत्व देगा। समय का सही नियोजन करें। प्राथमिकता के आधार पर कार्य करें।
                              एक बार फिर नववर्ष की अशेष मंगलकामनाएं। नववर्ष आप सबके जीवन में सुख-शांति-समृद्धि लेकर आये। 

" HAPPY NEW YEAR 2015 "


Thursday, December 25, 2014

क्रिसमस डे विशेष (25 दिसंबर 2015) :-


सभी मित्रों को क्रिसमस डे की हार्दिक शुभ कामनाएं।
Wishing you a MERRY CRISTMAS.
Wishes you an abundance of joy, cheer and prosperity this festive season.

MERRY CRISTMAS.

Saturday, April 12, 2014

शब्द संक्षिप्त Some Important Abbreviations :-


RTI : Right to Information
RADAR : Radio Detection And Ranging
RDX : Research Department Explosive
RITES : Rail India Technical and Economic Service
RAF : Rapid Action Force
RAW : Research and Analysis Wing


Saturday, March 22, 2014

सामान्य ज्ञान :- नोटा (NOTA) का अर्थ


ईवीएम मशीन EVM में इस्तेमाल किए जाने वाले बटन नोटा (NOTA) का अर्थ -
None of the above

Thursday, March 20, 2014

हॉट न्यूज़ :- पद्म विभूषण खुशवंत सिंह का 99 साल में निधन


खुशवंत सिंह : एक परिचय

जन्म : 2 फरवरी 1915
निधन : 20 मार्च 2014

मशहूर किताबें : 1. ट्रेन टु पाकिस्तान
2. ए हिस्ट्री ऑफ़ सिख्स
3. आई शैल नॉट हियर द नाईटिंगल
4. डेल्ही
5. द सनसेट क्लब
6. द कंपनी ऑफ वुमन।

सम्मान: 1966 : रॉकफेलर ग्रांट
1974 : पद्मभूषण
2006 : पंजाब रत्न अवार्ड
2007 : पद्मविभूषण
2010 : साहित्य अकादमी फेलोशिप अवार्ड
2012 : आल इंडिया माइनोरिटिज फोरम एनुअल फेलोशिप अवार्ड


Sunday, February 23, 2014

आत्मकथाएं और लेखक -


महात्मा गांधी - माई एक्सपेरिमेंट्स विद ट्रुथ
नेल्सन मंडेला - लॉन्ग वाक टू फ्रीडम
स्टीव वा        - स्टीव वा
चार्ली चैपलिन - माई ऑटोबायोग्राफी
इंदिरा गांधी    - माई ट्रुथ
सुनील गावस्कर - सनी डेज
पी टी ऊषा       - गोल्डन गर्ल
लाल कृष्ण आडवाणी - माई कंट्री, माई लाइफ


Tuesday, February 11, 2014

रसायन विज्ञान :-


-- ब्रोमीन बनाने के लिए डउ विधि का प्रयोग किया जाता है।
-- एल्यूमिनियम का निर्माण बेयर विधि से किया जाता है।
-- सल्फ्यूरिक अम्ल का निर्माण संपर्क प्रक्रिया और लेड चैंबर प्रक्रिया द्वारा किया जाता है।
-- हाइड्रोजन परआक्साइस का निर्माण मर्क विधि से किया जाता है।
-- अमोनिया का निर्माण हैबर प्रक्रिया से किया जाता है।
-- सोडियम कार्बोनेट का निर्माण साल्वे विधि के जरिए किया जाता है।
-- स्टील का निर्माण ओपन हर्थ विधि के जरिए किया जाता है।
-- नाइट्रिक अम्ल का निर्माण ओस्टवाल्ड प्रक्रिया के जरिए किया जाता है।
-- चांदी का निर्माण मुख्य रूप से पर्क विधि के जरिये किया जाता है।