Monday, December 21, 2015

नववर्ष विशेष 2016 : नववर्ष स्वागत के अनोखे अंदाज



                             संपूर्ण विश्व में नववर्ष हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाता है। हर देश में नये साल की नई शुरुआत अपने-अपने रीति-रिवाजों और विशेष अंदाजों में की जाती है।
                            आइए जानें विश्व के विभिन्न देशों में नववर्ष का पहला दिन किस तरह मनाया जाता है।
जापान - यहां नववर्ष उत्सव फरवरी में मनाया जाता है। इस सुअवसर पर जापानी लोग घास, नारंगी तथा मछलियों के बन्दनवार बनाकर घर के मुख्य द्वार पर सजाते हैं इसे जापानी भाषा में शिवनावा कहते हैं। आने वाले वर्ष में समस्याओं से बचने के लिए 108 बार घंटा बजाया जाता है। आखिरी घंटा रात 12 बजे बजता है और उपस्थित लोग ठहाके लगाते हैं।
कोलंबिया - कोलम्बियाई शहरों में नववर्ष पर ' मि. ओल्ड ईयर' को जलाने की परम्परा है। 'मि. ओल्ड ईयर' बनाने के लिए घास-पूस और कागज भर कर एक बड़ा सा पुतला बनाया जाता है और फिर इसे सभी परिजनों के साथ मिलाकर जलाया जाता है।  इसमें उन चीजों को भी रख दिया जाता है, जिनसे बुरी यादें जुड़ी हों और जिनकी जरूरत नहीं रह गई हो।
ब्राजील- ब्राजील में नववर्ष की बेला पर अधिकांश ब्राजीलियन सफेद कपड़े पहनते हैं और समुद्र तट पर जाकर रात बारह बजे 7 बार डुबकी लगाते हैं। साथ में एक मनोकामना बोलते हुए समुद्र में फूल फेंकते हैं।
स्पेन - स्पेन में बीते वर्ष ही वहां की प्रत्येक नागरिक गिनकर 12 बड़े अंगूर तो जरुर ही निगलता है। उनकी मान्यता है कि इससे पूरे वर्ष दुःख-दर्द उनसे दूर रहता है।
वेनेजुएला - यहाँ के लोग नववर्ष के पहले दिन सौभाग्य की प्राप्ति के लिए पीले रंग के अधोवस्त्र पहनते हैं। जो लोग नये साल में घूमने के इच्छुक होते हैं, वे एक नये सूटकेस में कपड़े रखकर घर में ही चक्कर लगाते हैं। मान्यता है कि यदि वे पहले दिन घूमेंगे तो उनकी बाहर घूमने जाने की मनोकामना पूरी हो जाएगी।

No comments:

Post a Comment