Showing posts with label Physics Quiz. Show all posts
Showing posts with label Physics Quiz. Show all posts

Saturday, October 10, 2015

भौतिक विज्ञान प्रश्नोत्तर (विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु) PHYSICS QUIZ



-- 'क्रिस्कोग्राफ' का अविष्कार किसने किया था ?
उत्तर- जगदीशचंद्र बसु

-- कौन सा विटामिन धातु परमाणु युक्त होता है ?
उत्तर - विटामिन B12

-- किस विटामिन की कमी से स्कर्वी रोग होता है ?
उत्तर - विटामिन C

-- ग्लुकोमा बीमारी किस अंग से संबंधित है ?
उत्तर - आंख

-- अब तक ज्ञात सबसे भारी तत्व का परमाणु क्रमांक क्या है ?
उत्तर - 118

-- कार्बोहाईड्रेड पाचन का आखिरी उत्पाद क्या है ?
उत्तर - मोनोसैकेराइड्स

-- सिनकोना के वृक्ष से कौन सी औषधि बनाई जाती है ?
उत्तर - कुनैन

-- सापेक्षता का सिद्धांत किसने दिया था ?
उत्तर - अल्बर्ट आइन्स्टीन

-- परमाणु के तीन घटकों में से सबसे कम द्रव्यमान किसका है ?
उत्तर - इलेक्ट्रान

-- ELISA टेस्ट किसकी पहचान के लिए होता है ?
उत्तर - एचआईवी संक्रमण

Friday, September 20, 2013

भौतिक विज्ञानं प्रश्नोत्तर Physics Quiz :-


प्रश्न - खतरे के निशान का रंग लाल क्यों रखा जाता है ?

उत्तर - सभी रंगों की अपनी-अपनी अलग तरंग लम्बाई (Wavelength) होती है. इसका क्रम VIBGYOR है।  जिसमें बैंगनी (Violet) रंग की तरंग लंबाई सबसे कम होती है. और लाल रंग की सबसे ज्यादा होती है. इसलिए लाल रंग में विचलन (Deviated) नहीं होता है,और वह ज्यादा दूरी से स्पष्ट दिखाई देता है. इसलिए खतरे के निशान का रंग लाल रखा गया है.