Wednesday, December 31, 2014

रेलवे टिप्स : अब ट्रेन का जनरल टिकट खरीदें मोबाइल से


                     यदि आप अपने मोबाइल फोन से रेलवे का जनरल या अन रिजर्व टिकट खरीदना चाहते हैं तो यह संभव है।
रेलवे के इस वेबसाइट पर जाएं -
www.indianrail.gov.in                    

                       यहां दिए लिंक से आप यह टिकट खरीद सकते हैं। टिकट के लिए भुगतान डेबिट, क्रेडिट कार्ड से करने पर मोबाइल पर टिकट का मैसेज मिल जाएगा।

नववर्ष 2015 : जो बीत गई सो बात गई


नववर्ष का स्वागत " हरिवंश राय बच्चन जी" के इस गीत के साथ -

जीवन में एक सितारा था
माना वह बेहद प्यारा था
वह डूब गया तो डूब गया
अम्बर के आनन को देखो
कितने इसके तारे टूटे
कितने इसके प्यारे छूटे
जो छूट गये फिर कहां मिले
पर बोलो टूटे तारों पर
कब अम्बर शोक मनाता है
जो बीत गई सो बात गई...

जीवन में वह था एक कुसुम
थे उस पर नित्य निछावर तुम
वह सूख गया तो सूख गया
मधुबन की छाती को देखो
सूखी कितनी इसकी कलियां
मुरझाईं कितनी वल्लरियाँ
जो मुरझाईं फिर कहां खिलीं
पर बोलो सूखे फूलों पर
कब मधुबन शोर मचाता है
जो बीत गई सो बात गई...

जीवन में मधु का प्याला था
तुमने तन मन दे डाला था
वह टूट गया तो टूट गया
मदिरालय का आंगन देखो
कितने प्याले हिल जाते हैं
गिर मिट्टी में मिल जाते हैं
जो गिरते हैं कब उठते हैं
पर बोलो टूटे प्यालों पर
कब मदिरालय पछताता है
जो बीत गई सो बात गई...


Sunday, December 28, 2014

प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु सामान्य ज्ञान :-


-- भारत में भौतिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार विजेता सी.बी.रमन है।
-- ब्लैक होल सिद्धांत का प्रतिपादन एस. चन्द्रशेखर ने किया था।
-- शुक्र ग्रह इवनिंग स्टार भी कहलाता है।
-- पृथ्वी का केवल एक उपग्रह है, चंद्रमा।
-- शुक्र सबसे अधिक चमकीला ग्रह है, तथा इसका कोई उपग्रह नहीं है।
-- प्रकाश वर्ष खगोलीय दूरियां नापने का मात्रक है।
-- बृहस्पति के 16 उपग्रह है, और शनि ग्रह के 21 उपग्रहों की खोज हो चुकी है।
-- चलित इलेक्ट्रान विद्युत धारा का निर्माण करते हैं।
-- गहराई मापने का मात्रक फैदम है।
-- हर्ट्ज आवृत्ति की इकाई है।
-- विद्युत बल्ब का तंतु टंगस्टन का, फ्यूज का तार लैड और टिन का तथा हीटर का तार नाइक्रोम का बना होता है।
-- भारत का प्रथम स्वदेशी अंतरिक्ष यान एस.एल.वी. -3 है।
-- जब कोई उपग्रह अंतरिक्ष में पृथ्वी के 35880 किमी. ऊपर पहुंच जाता है, तब उपग्रह और पृथ्वी के घूमने की गति समान हो जाती है। यह अवस्था जिओस्टेशनरी ऑर्बिट कहलाती है। इस प्रकार उपग्रह उसी कक्ष में स्थिर मालूम पड़ता है।
-- चिड़िया का आकाश में उड़ना, न्यूटन के तृतीय सिद्धांत को प्रतिपादित करता है।
-- यूरेनियम के नाभिकीय विघटन में अंतत: सीसा प्राप्त होता है।
-- समस्त चुंबकीय पदार्थ का चुंबकीय गुण गर्म करने से समाप्त हो जाता है।
-- साबुन, घोल के पृष्ठीय तनाव को कम कर देता है, इसी कारण कपड़े धोने पर साफ हो जाते हैं।
-- पृष्ठीय तनाव के कारण द्रव की छोटी-छोटी बूंदे गोलाकार रूप धारण कर लेती है, क्योंकि द्रव सदैव कम पृष्ठीय क्षेत्र धारण करता है।
-- अंतरिक्ष यान में पृथ्वी के चारों तरफ घूमने से अंतरिक्ष यात्री को भारहीनता का अनुभव अंतरिक्ष यान के त्वरण के कारण होता है।
-- लेक्लान्शे सेल रासायनिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदल देता है।
-- किसी गैस का तापक्रम उसके अणुओं की ऊर्जा पर निर्भर करता है।


Friday, December 26, 2014

नववर्ष 2015 विशेष : समय की शक्ति पहचानें


हैप्पी न्यू ईयर 2015 
                         दोस्तों, नव वर्ष स्वागत के साथ आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनायें।
                         यूं तो धन-दौलत और ज्ञान के मामले प्रकृति ने सबको अलग-अलग तरीके से सौगात दी है, लेकिन समय के मामले में यह सौगात सबको बराबर मिली है। हम सबको 365 दिन और हर दिन के 24 घंटे एक समान मात्रा में मिली हुई है। फिर ऐसा क्यों होता है कि कुछ व्यक्ति इसी समय में बहुत कुछ हासिल कर लेते हैं और कुछ समयाभाव का रोना रोकर हाथ पर हाथ धरे बैठकर यह अमूल्य समय यूं ही गंवा देते हैं।
                        असल बात यह है कि आलसी व्यक्ति बिना समय प्रबंधन के किसी कार्य की शुरुआत करते हैं उनके हाथ सिर्फ असफलता लगती है और फिर दोष समय को या दूसरों को देते हैं। लेकिन जो व्यक्ति समय की कीमत जानता है वह समय को रूपये-पैसों की तरह कमाता है, बचाता है और उसका सदुपयोग करता है। हर एक घड़ी को व्यर्थ गवाएं समय प्रबंधन की सहायता से हमेशा सफल होते हैं।
                            तो मित्रों नववर्ष के शुभागमन के साथ समय के मामले में सचेत हो जाइये। अपने हर कार्य की रुपरेखा बनाइए। समय प्रबंधन के हिसाब से अपनी योजना बनाएं। इससे न तो आलस्यपन आएगा न ही समय व्यर्थ जाएगा। जो समय बच जाए उसमें रचनात्मक गतिविधियों को अंजाम दें। इस समय बागवानी,संगीत,रचना लेखन,साहित्य अध्ययन,प्रकृति की समीपता का आनंद उठाया जा सकता है।
                              याद रखें समय ही संपदा है। यदि आप समय को महत्व देंगे तो समय भी आपको महत्व देगा। समय का सही नियोजन करें। प्राथमिकता के आधार पर कार्य करें।
                              एक बार फिर नववर्ष की अशेष मंगलकामनाएं। नववर्ष आप सबके जीवन में सुख-शांति-समृद्धि लेकर आये। 

" HAPPY NEW YEAR 2015 "


Thursday, December 25, 2014

क्रिसमस डे विशेष (25 दिसंबर 2015) :-


सभी मित्रों को क्रिसमस डे की हार्दिक शुभ कामनाएं।
Wishing you a MERRY CRISTMAS.
Wishes you an abundance of joy, cheer and prosperity this festive season.

MERRY CRISTMAS.

Saturday, April 12, 2014

शब्द संक्षिप्त Some Important Abbreviations :-


RTI : Right to Information
RADAR : Radio Detection And Ranging
RDX : Research Department Explosive
RITES : Rail India Technical and Economic Service
RAF : Rapid Action Force
RAW : Research and Analysis Wing


Saturday, March 22, 2014

सामान्य ज्ञान :- नोटा (NOTA) का अर्थ


ईवीएम मशीन EVM में इस्तेमाल किए जाने वाले बटन नोटा (NOTA) का अर्थ -
None of the above

Thursday, March 20, 2014

हॉट न्यूज़ :- पद्म विभूषण खुशवंत सिंह का 99 साल में निधन


खुशवंत सिंह : एक परिचय

जन्म : 2 फरवरी 1915
निधन : 20 मार्च 2014

मशहूर किताबें : 1. ट्रेन टु पाकिस्तान
2. ए हिस्ट्री ऑफ़ सिख्स
3. आई शैल नॉट हियर द नाईटिंगल
4. डेल्ही
5. द सनसेट क्लब
6. द कंपनी ऑफ वुमन।

सम्मान: 1966 : रॉकफेलर ग्रांट
1974 : पद्मभूषण
2006 : पंजाब रत्न अवार्ड
2007 : पद्मविभूषण
2010 : साहित्य अकादमी फेलोशिप अवार्ड
2012 : आल इंडिया माइनोरिटिज फोरम एनुअल फेलोशिप अवार्ड


Sunday, February 23, 2014

आत्मकथाएं और लेखक -


महात्मा गांधी - माई एक्सपेरिमेंट्स विद ट्रुथ
नेल्सन मंडेला - लॉन्ग वाक टू फ्रीडम
स्टीव वा        - स्टीव वा
चार्ली चैपलिन - माई ऑटोबायोग्राफी
इंदिरा गांधी    - माई ट्रुथ
सुनील गावस्कर - सनी डेज
पी टी ऊषा       - गोल्डन गर्ल
लाल कृष्ण आडवाणी - माई कंट्री, माई लाइफ


Tuesday, February 11, 2014

रसायन विज्ञान :-


-- ब्रोमीन बनाने के लिए डउ विधि का प्रयोग किया जाता है।
-- एल्यूमिनियम का निर्माण बेयर विधि से किया जाता है।
-- सल्फ्यूरिक अम्ल का निर्माण संपर्क प्रक्रिया और लेड चैंबर प्रक्रिया द्वारा किया जाता है।
-- हाइड्रोजन परआक्साइस का निर्माण मर्क विधि से किया जाता है।
-- अमोनिया का निर्माण हैबर प्रक्रिया से किया जाता है।
-- सोडियम कार्बोनेट का निर्माण साल्वे विधि के जरिए किया जाता है।
-- स्टील का निर्माण ओपन हर्थ विधि के जरिए किया जाता है।
-- नाइट्रिक अम्ल का निर्माण ओस्टवाल्ड प्रक्रिया के जरिए किया जाता है।
-- चांदी का निर्माण मुख्य रूप से पर्क विधि के जरिये किया जाता है।

Monday, January 20, 2014

दुनिया की आधी दौलत 85 लोगों के पास :-


ऑक्सफैम की रिपोर्ट - दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक से पहले ऑक्सफैम की रिपोर्ट 'वर्किंग फॉर द फ्यू' के अनुसार- 

-- दुनिया की आधी सम्पत्ति सिर्फ 85 लोगो के पास है।
-- 46% संपत्ति एक फीसदी आबादी के पास।


Saturday, January 18, 2014

राष्ट्रीय ध्वज :-


-- 1904 में पहली बार हमारा राष्ट्रीय ध्वज भगिनी निवेदिता द्वारा बनाया गया।
-- 1947 में भारत की आजादी के बाद डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने एक नया झंडा तैयार किया। आजादी के बाद से यही तिरंगा हमारे देश का राष्ट्रीय ध्वज है।

Tuesday, January 14, 2014

हमारा इतिहास :-


बौद्ध सन्यासी उपगुप्त के प्रभाव में आकर सम्राट अशोक बौद्ध धर्म का अनुयायी बना।