Showing posts with label एनसीईआरटी. Show all posts
Showing posts with label एनसीईआरटी. Show all posts

Sunday, February 1, 2015

एजुकेशन टिप्स - ऑडियो-विडियो बनाएं, जीतें 40 हजार रुपये का इनाम


                                एनसीईआरटी ( नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग) की ओर से " 20 वें आल इंडिया चिल्ड्रंस एजुकेशनल ऑडियो विडियो फेस्टिवल 2015"  के लिए आवेदन आमंत्रित किए गये हैं। इस कॉम्पिटीशन के लिए प्रतिभागियों को 25 फरवरी तक एजुकेशन से संबंधित ऑडियो और विडियो बनाकर भेजने होंगे। इसमें बेस्ट ऑडियो और विडियो को एनसीईआरटी की ओर से कैश प्राइज दिया जाएगा।
                               ऑडियो और विडियो की अलग-अलग पांच कैटेगरी बनाई गई है। इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म वेबसाइट www.ncert.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है।