Showing posts with label सचिन तेंदुलकर. Show all posts
Showing posts with label सचिन तेंदुलकर. Show all posts

Saturday, November 16, 2013

भारत रत्न - जानकारी


भारत रत्न - 
              पदक का डिजायन पीपल के पत्ते जैसा है। ताम्बे के इस पत्र पर एक ओर प्लेटिनम का सूर्य बना होता है। इसके नीचे चांदी में हिन्दी में भारत रत्न लिखा होता है। दूसरी ओर राष्ट्रीय चिन्ह है।

भारत रत्न - विशेष बातें -

-- 1954 में पहली बार 'भारत रत्न' तीन लोगों चक्रवर्ती राजगोपालाचारी,सर्वपल्ली राधा कृष्णन और सी.वी. रमण को यह अवार्ड दिया गया।
-- अब तक कुल 41 लोगों को यह अवार्ड मिला है। इनमें से 12 को मरणोपरांत दिया गया।
-- भारत रत्न 5 साल में किसी को नहीं मिला। आखिरी बार 2008 में पंडित भीमसेन जोशी को मिला था।
-- सचिन तेंदुलकर कम उम्र में भारत रत्न पाने वाले पहले व्यक्ति होंगे।
-- वैज्ञानिक प्रो. सी.एन.आर. राव (79) को भारत रत्न से सम्मानित किया जायेगा। राव से पहले भौतिक शास्त्री सी.वी. रमण,विश्वेश्वरैय्या तथा ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को यह सम्मान मिल चुका है।