Showing posts with label घी. Show all posts
Showing posts with label घी. Show all posts

Tuesday, February 17, 2015

इजी रेसिपी : गोंद के पौष्टिक व स्वादिष्ट लड्डू


आवश्यक सामग्री - 
-- गोंद - 250 ग्राम
-- खोया -250 ग्राम
-- नारियल का चूरा - 250 ग्राम
-- आटा -500 ग्राम
-- घी - 500 ग्राम
-- शक्कर - 750 ग्राम
-- बादाम -100 ग्राम
-- काली मिर्च - 20 -25
-- इलायची पाउडर - एक चम्मच
-- सजाने के लिए केसर की पत्तियां
बनाने की विधि -                   
                      एक कड़ाही में घी गर्म करें और गर्म हो जाने पर एक-एक चम्मच गोंद डालकर उसके फूले बना लें। फिर बचे हुए घी में काली मिर्च भी डाल लें। एक दूसरे बड़े बर्तन में खोया, नारियल बुरादा, इलायची पावडर अच्छी तरह मिला लें। इस मिश्रण को आटे में मिलाकर दो-तीन मिनट तक कड़ाही में भूने। अब एक बड़ी कड़ाही में चाशनी हो जाने पर पहले आटे वाला पूरा मिक्स मिश्रण, गोंद के फुले और बादाम गिरी चाशनी में डाल दें और अच्छी तरह मिला लें। गरम-गरम लड्डू बना लें। केसर की पत्तियों  से सजा लें।
यह लड्डू स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक भी है।

Wednesday, February 4, 2015

इजी रेसिपी : खजूर-तिल के स्वास्थ्यवर्धक लड्डू


आवश्यक सामग्री - -- खजूर - 250 ग्राम
-- तिल -100 ग्राम
-- नारियल चूरा - 100 ग्राम
-- खरबूजे के बीजों की गिरियां - 50 ग्राम
-- छोटी इलायची का पाउडर - आधा चम्मच
बनाने की विधि -                 
                    खजूर को अच्छी तरह धोकर धुप में ठीक से सुखा लें। गुठलियां निकालकर इसकी लुगदी बना लें। लुगदी इस तरह बनाएं जैसे मैश किया हो। तिल को हल्की आंच में भून लें। खजूर की लुगदी में तिल, नारियल का चूरा, खरबूजे के बीजों की गिरियां और इलायची पावडर मिलाकर अच्छी तरह गूंथ लें। अब इसके छोटे-छोटे लड्डू बनाएं और नारियल के चूरे में लपेट लें। घी व शक्कर रहित स्वादिष्ट स्वास्थ्यवर्धक लड्डू तैयार है।


Tuesday, January 27, 2015

इजी रेसिपी : उड़द के स्वास्थ्यवर्धक लड्डू


आवश्यक सामग्री - 
-- उड़द की दाल - 1किलो
-- घी - 200 ग्राम
-- शक्कर - 400 ग्राम
-- खोवा -1 पाव
-- पिसी इलायची - 1चम्मच
-- मिले-जुले सूखे मेवे -आधा कप
-- गोंद -डेढ़ कप
बनाने की विधि -                     
                         कड़ाही में घी गर्म करें। इसमें दाल को सेंक लें। जब हल्का भूरा हो जाए तब इसमें खोवा मिलाकर दोबारा सेंके। अन्य कड़ाही में शक्कर की गाढ़ी चाशनी बना लें।
अब उड़द दाल के मिश्रण को चाशनी में डाल दें। गोंद को तलकर इस मिश्रण में मिला दें। अच्छी तरह मिलाने के बाद इसमें सूखे मेवे व इलायची डाल दें। इस मिश्रण के छोटे-छोटे लड्डू बना लें।
सर्दियों  के लिए यह लड्डू बहुत ही स्वास्थ्यवर्धक है।